छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। धाम परिसर में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। लोगों के हाथों में तिरंगा नजर आया और पूरे रास्ते देशभक्ति से जुड़े नारे गूंजते रहे। बारिश शुरू होने के बाद भी यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
दरअसल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंड...